उत्तराखंड
Share0
देहरादून।हब फोर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन देहरादून और उत्तराखंड की नौनी सोसाइटी की ओर से हरेला पर्व के उपलक्ष्य में पौधा रोपण किया गया । इस मौके पर सर्वे चौक के समीप स्थित महिला छात्रावास में करीब 30 पौधे लगाए गए। साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम ” अभियान के तहत भी पौधा रोपण किया गया । इस मौके पर हब की को-ऑर्डिनेटर सरोज ध्यानी ने कहा कि पौधा रोपण किये गए इन पौधों की देख-रेख भी की जायेगी । उत्तराखण्ड की नौनी सोसाइटी की अध्यक्ष नलिनी गोसाईं ने कहा कि सोसाइटी की ओर से समय समय पर इस तरह की गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं । उन्होंने कहा कि इस समय जिस तरह से पर्यावरण में बदलाव आ रहे हैं, तो पौधा रोपण की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। जिसके लिए सभी को पौधा लगाकर उनको बचाने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर नीम, पीपल, आम, अमरूद, जामुन, बेल आदि पौधे लगाए गए । इस मौके पर पूजा तोमर, सुषमा कोठारी, माया नेगी, आदि ने सहयोग किया ।
Share0
Haridwar: युवक ने खुद को पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जानिये क्यों ?…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun In a back- to- back rerun, Dehradun district and session…
उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला…
उनके सुख-दुख और समस्याएं जानी, विभाग को दिए निस्तारित करने के आदेश देहरादून। रोजमर्रा की…
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से आम जन को मिली राहत- मुख्यमंत्री उत्तरकाशी।…
चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों का संचालन अब सेना करेगी, जन-जन की सरकार, जन-जन के…