Categories: hindiUttarakhand

देवदूत बने SDRF के जवान, नदी में बहे पांच युवकों की ऐसे बचाई जान – Uttarakhand

SDRF soldiers became angels, saved the lives of five youths who were swept away in the riverइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में कटापत्थर के पास यमुना का जल इस तरह अचानक बढ़ने से पांच युवक स्कूटी और बाइक समेत नदी में बह गए। सूचना पर देवदूत बनकर पहुंचे एसडीआरएफ के जवानों ने पांचो युवकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बचा लिया।मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम कटापत्थर में नदी में नहा रहे युवक पानी बढ़ने से बीच टापू में फंस गए। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और बामुश्किल फंसे युवकों को नदी की तेज लहरों से सुरक्षित निकाला। पानी बढ़ने से युवकों की एक स्कूटी भी बह गई। जबकि मोटरसाइकिल नदी में फंसी हुई है। चौकी इंचार्ज डाकपत्थर विवेक भंडारी ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ युवक कटापत्थर में पानी बढ़ने पर फंस गए हैं। सूचना पर एसडीआरएफ को साथ लेकर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पांच युवक नदी में बीच फंसे हुए थे। पानी बढ़ने के कारण वह वहां से निकल नहीं पा रहे थे।जिसके बाद एसडीआरएफ और पुलिस ने रस्सियों और वोट के सहारे उन्हें बाहर निकाला। कहा कि शाम के समय बांध से पानी छोड़ा जाता है। जिसकी सूचना के रूप में अलार्म भी बजाया जाता है, लेकिन युवक इसके बाद भी पानी में नहाते रहे। अचानक पानी का बहाव तेज होने पर वह टापू में फंस गए। एसडीआरएफ और पुलिस ने रोहित पुत्र रमेश प्रसाद निवासी दिनकर विहार विकासनगर, अनुज पुत्र अमृतलाल निवासी उदियाबाग विकासनगर, आयुष पुत्र सुन्दरलाल निवासी उदियाबाग, मन्नू पुत्र अरविन्द पाल निवासी बदामावाला व दीपक पुत्र रमेश निवासी दिनकर विहार विकासनगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

यूपी में फिर महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में बढ़े दाम – myuttarakhandnews.com

लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…

6 hours ago

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह और सोनिया आनंद ने कब्जाई जमीन! सरकारी भूमि बेचने के आरोप – myuttarakhandnews.com

कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…

7 hours ago

कोई इंस्पेक्टर था तो कोई वकील, उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 दोस्तों की मौत; दर्शन कर हंसी-खुशी लौट रहे थे – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…

8 hours ago

U’khand Gramin Bank opens Customer Service Point in Border Village of Tejam

my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…

8 hours ago

National Conference of Women Journalists held in Hyderabad

By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…

8 hours ago