केदारनाथ रेस्क्यू  ड्रोन की मदद से 05 किलोमीटर के क्षेत्र में एस0डी0आर0एफ उत्तराखंड पुलिस ने चलाया गया सर्चिंग अभियान

केदारनाथ रेस्क्यू  ड्रोन की मदद से 05 किलोमीटर के क्षेत्र में एस0डी0आर0एफ उत्तराखंड पुलिस ने चलाया गया सर्चिंग अभियान
पुलिस महानिरीक्षक, SDRF श्रीमती रिधिम अग्रवाल के दिशा- निर्देशन एवं सेनानायक SDRF  मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीमों द्वारा केदारघाटी से अब तक 6,000 से अधिक श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग से सकुशल रेस्क्यू किया गया है।
SDRF टीम द्वारा 250 यात्रियों को लिंचोली से भीमबली एवं गौरीकुंड- मुनकटिया से 586 यात्रियों को रेस्क्यू कर सोनप्रयाग पहुँचाया गया। इसके अतिरिक्त कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में दो टीमों के द्वारा बड़ी लिनचोली छोटी लिंचोली और भीम बली गौरीकुंड के क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से विस्तृत और गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया
इस अभियान के दौरान एसडीआरएफ की टीम द्वारा पत्थर के नीचे अंदर एक शव बरामद कर जिला पुलिस को सूचित कर दिया गया है l
केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर एसडीआरएफ की टीम के द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान जारी है l अब इसमें एसडीआरएफ के एसडीआरएफ मुख्यालय से आए एसडीआरएफ के डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है l
➡️ पिछले 5 दिनों से पिछले लगातार SDRF की 05 टीमों में नियुक्त 60 से भी अधिक जवानों द्वारा रेस्क्यू कार्य के साथ-साथ गौरीकुंड एवं लिंचोली क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से भी सर्चिंग की जा रही है। 02 टीम अगस्त मुनि और रतूड़ा भी सर्चिंग एवं रेस्क्यू अभियान में लगाई गई है
लिंचोली क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा आज एक युवक का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान *गौतम पुत्र श्री संजय, उम्र 21 वर्ष, निवासी -223 A वार्ड नंबर 18 जगाधरी, यमुनानगर हरियाणा* के रूप में हुई।
SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीमों द्वारा विगत दिनों से रेस्क्यू किये गए यात्रियों का विवरण निम्नवत है:-
01 अगस्त- 1,700 यात्री02 अगस्त- 2,084 यात्री03 अगस्त- 1,100 यात्री पैदल मार्ग से व 60 एयरलिफ्ट कराए गए।04 अगस्त- 3,50 पैदल मार्ग से व 400 एयरलिफ्ट कराए गए।05 अगस्त- 8, 36 यात्रियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।
वर्तमान समय तक SDRF टीमों द्वारा श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग से 6 हजार से अधिक यात्रियों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

नारायणबगड़ के सनेड़ में करंट लगने से 28 वर्षीय युवती की मौत, गांव में पसरा मातम –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )नारायणबगड़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सनेड़ में बिजली का करंट लगने…

4 minutes ago

विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम से सटी पहाड़ियों में आग लगने से वन विभाग में हड़कंप –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम से सटी एक पहाड़ी…

10 minutes ago

दीपावली पर आरएसएस कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों से की भेंट –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…

17 hours ago

फर्जी हस्ताक्षर कर चार कंपनियों से महिला को निदेशक पद से हटाने का आरोप, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार –

देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…

21 hours ago

दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर दून में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था –

देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…

23 hours ago

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, 23 साल पुराने मामले में जांच के आदेश –

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने…

23 hours ago