Subscribe for notification
Categories: hindiUttarakhand

5 साल की बच्ची से रेप-हत्या में दरिंदे को उम्रकैद, अपहरण के दो दिन बाद मिली थी मासूम की लाश – myuttarakhandnews.com

देहरादून: देहरादून में पांच वर्ष की बच्ची को अगवाकर दुष्कर्म व हत्या के दोषी को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश(पोक्सो) रजनी शुक्ला की कोर्ट ने दोषी पर एक लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मामला 2021 का है, जब दरिंदे ने बच्ची को अगवा किया और फिर सुनसान जगह ले जाकर रेप किया। इस दौरान उसने बच्ची के मुंह पर कपड़ा ठूंसा था, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में 28 जून 2021 को घर से खेलने गई बच्ची लापता हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बच्ची काे ले जाता दिखा। दो दिन बाद बच्ची का शव प्रेमनगर के टी-एस्टेट चाय बागान की झाड़ियों से मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उससे दुष्कर्म किया गया था। इससे उसका दम घुट गया।
पुलिस ने 30 जून 2021 को आरोपी चुनचुन कुमार महतो निवासी बेगूसराय, बिहार को गिरफ्तार किया था। उसके कपड़ों से मिले बाल व डीएनए रिपोर्ट ने मौके पर उसकी मौजूदगी साबित की।
सुनवाई के बाद अदालत ने चुनचुन को अपहरण, रेप, हत्या व पोक्सो ऐक्ट में दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। दोषी पर लगाए गए जुर्माने में से 60 हजार रुपये पीड़ित पक्ष को दिए जाएंगे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें, 28 मार्च तक सभी स्कूलों में पुस्तकें पहुंचाने का लक्ष्य

समय पर किताबें मिलने से पढ़ाई होगी आसान और सुचारु देहरादून। राज्य में शिक्षा व्यवस्था…

2 minutes ago

ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन

देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश में आधुनिक ट्रांजिट नेटवर्क पर मंथन, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा…

45 minutes ago

राजस्थान के जयपुर से लॉन्च हुई ‘AI भारत विस्तार’ योजना, देशभर के किसानों को होगा लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ‘AI भारत विस्तार’ योजना का शुभारंभ कृषि…

1 hour ago

11 लाख जुर्माना, 80 लाख की आरसी; पार्षद की पत्नी समेत 3 नामजद, ध्वस्तीकरण के आदेश – myuttarakhandnews.com

मसूरी। मसूरी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर होटल देवलोक के निकट प्रतिधारक दीवार क्षतिग्रस्त होने के मामले…

1 hour ago