देहरादून: राजधानी देहरादून के व्यस्त पलटन बाजार स्थित एक साड़ी और लहंगा शोरूम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से शोरूम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार पलटन बाजार स्थित गांधी संस शोरूम में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, वहीं घटना की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की एक गाड़ी सबसे पहले मौके पर पहुंची, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए तीन और फायर टेंडर बुलाए गए। इसके बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने करीब एक घंटे तक लगातार राहत और बचाव अभियान चलाकर आग पर काबू पाया।
अग्निकांड में शोरूम के भीतर रखा साड़ी, लहंगा और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।
गौरतलब है कि पलटन बाजार देहरादून के सबसे पुराने, बड़े और व्यस्त बाजारों में शुमार है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। राहत की बात यह रही कि आग व्यस्त समय में नहीं लगी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और स्थिति सामान्य है।
Post Views: 3
Post navigation
देहरादून। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उत्तराखंड के भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले…
देहरादून। दिवाली के मौके पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर दूसरा…
देहरादून, ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के वार्षिक उत्सव प्रिस्मौरा-2026 में नन्हे कलाकारों ने संगीत, नृत्य…
देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने…
दिवाली पर बाजारों में जरा संभलकर! नैनीताल पुलिस की तीसरी आंख से बचना मुश्किल, CCTV…
In a festive gift ahead of Diwali, the Uttarakhand government has approved a 3% increase…