*मंत्री रेखा आर्या ने जारी किया वात्सल्य योजना का पैसाला भार्थियों के खातों में भेजी गयी 3 करोड 35 लाख से ज्यादा की धनराशि*
*सोमवार को बाल कल्याण मंत्री ने अपने आवास पर किया डीबीटी*
*देहरादून, 27 जनवरी*
महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का पैसा लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया। सोमवार को इस मद में 3 करोड 35 लाख 52 हजार रुपये की धनराशि लाभार्थियों को भेजी गयी।
इस योजना में आच्छादित बच्चों को 3 हज़ार रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता 21 वर्ष की आयु होने तक दी जाती है। साथ ही इनके लिये निशुल्क राशन, निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था भी की जा रही है। इन अनाथ बच्चों के लिए नौकरियों में पाँच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। इस मद में नवम्बर और दिसम्बर माह 2024 का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया था। इस माह यह काम आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण रुका हुआ था। आचार संहिता खत्म होने के बाद मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय में डीबीटी का बटन दबाकर यह धन खातों में ट्रांसफर किया। इस योजना के तहत प्रदेश भर में कुल 6544 बच्चे चिंहित थे। जिनमें से कुछ आयु 21 वर्ष से ज्यादा हो जाने, नौकरी मिल जाने या विवाह हो जाने के कारण से उक्त दो माह के दौरान योजना के दायरे से बाहर हो गये। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि माह नवम्बर के लिए कुल 5603 और माह दिसम्बर के लिए कुल 5581 बच्चों के खातों में धन जारी कर दिया गया है।
सख्त निगरानी में होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, नकलविहीन व्यवस्था पर जोर देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा…
खटीमा (ऊधमसिंह नगर): उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर स्थित खटीमा क्षेत्र में बुधवार रात एक खौफनाक…
ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार, योजना के लिए 1.51 लाख करोड़ का प्रावधान…
उत्तराखंड: भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बड़ा…
देहरादून: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार पर विधानसभा सत्र के दौरान जनहित…
ये है नैनीताल की सात झीलें, जहां हर पर्यटक के लिए छुपा है अनोखा अनुभव…