NEET (UG)-2026 अभ्यर्थियों को उत्तराखंड रोडवेज बसों में मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा

देहरादून: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2026) की दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए धामी सरकार ने एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्य के भीतर होने वाली इस पुनः परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए उत्तराखंड राज्य परिवहन बसों में मुफ्त यात्रा  की सुविधा दी जाएगी।

मुफ्त यात्रा के लिए ये शर्तें होंगी लागू:
स्थायी निवासी: इस सुविधा का लाभ केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा जो उत्तराखंड राज्य के स्थायी निवासी हैं।
एडमिट कार्ड: अभ्यर्थियों के पास चयन संस्था द्वारा जारी किया गया वैध प्रवेश पत्र (Admit Card) होना अनिवार्य है।
बस की श्रेणी: निःशुल्क यात्रा की यह सुविधा केवल उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित साधारण श्रेणी की बसों और निकटतम मार्ग (Shortest Route) के लिए ही मान्य होगी।
समय सीमा: अभ्यर्थी परीक्षा की तिथि से 2 दिन पहले से लेकर परीक्षा की तिथि तक परीक्षा केंद्र जाने के लिए और परीक्षा समाप्त होने के बाद अगले 2 दिनों के भीतर अपने घर वापस लौटने के लिए इस मुफ्त सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
अवधि: यह विशेष सुविधा दिनांक 19 जून 2026 (समय 00:00 बजे) से शुरू होकर 23 जून 2026 (रात 24:00 बजे) तक प्रभावी रहेगी। यह लाभ केवल एक बार (आने-जाने के लिए) ही मान्य होगा।
सॉफ्ट कॉपी (मोबाइल) दिखाना भी होगा मान्यछात्रों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक और बड़ा डिजिटल कदम उठाया है। अब बसों में यात्रा के दौरान अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी (प्रिंटआउट) ले जाना अनिवार्य नहीं होगा। यदि छात्र अपने मोबाइल फोन में एडमिट कार्ड की सॉफ्ट कॉपी (Soft Copy) भी बस परिचालक (कंडक्टर) को दिखाते हैं, तो उन्हें मुफ्त यात्रा का टिकट जारी कर दिया जाएगा।
परिचालक ई-टिकट मशीन में दिए गए विशेष ‘NEET (UG)- 2026’ विकल्प पर जाकर छात्र का रोल नंबर दर्ज करेंगे। यदि किसी कारणवश मशीन में यह विकल्प नहीं आता है, तो वे वे-बिल (Way bill) पर अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर और मोबाइल नंबर नोट कर उसे टिकट देंगे। परिवहन निगम ने सभी डिपो प्रबंधकों को यात्रियों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाने के भी निर्देश दिए हैं।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

16 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

37 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

59 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago