देहरादून में जमीनों के सौदागर भोले-भाले बनकर प्रशासन और मीडिया को कर रहे गुमराह: संजीव गुप्ता –

 
 
 
देहरादून, : रामनगर डांडा (परगना परवादून, तहसील ऋषिकेश) के जमीन विवाद में नया मोड़ आ गया है। मामले के पीड़ित संजीव गुप्ता ने आज उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी व्यथा साझा की। उन्होंने बताया कि कुछ लोग खुद को गरीब और दिव्यांग किसान दिखाकर स्थानीय मीडिया और प्रशासन को लगातार गुमराह कर रहे हैं। इन लोगों ने साज़िश के तहत उन्हें ‘भूमाफिया’ साबित करने का प्रयास किया।
 
 
संजीव गुप्ता ने आधिकारिक रिकॉर्ड और घटनास्थल के साक्ष्य पेश करते हुए बताया कि आरोप लगाने वाले पक्ष खुद आदतन कानून तोड़ने वाले हैं। इन लोगों पर पहले से ही जमीन पर अवैध कब्जा करने, हरे पेड़ काटने और पुश्ता तोड़ने जैसे गंभीर मामलों का आराेप है। राजस्व विभाग की जांच में भी विरोधियों के दावों का कोई आधार नहीं मिला है। सरकारी दस्तावेजों के अनुसार विवादित जमीन पूरी तरह से संजीव गुप्ता के नाम पर पंजीकृत है।
 
 
उन्होंने मीडिया को बताया कि सच सामने आने और मुकदमे दर्ज होने के बावजूद आरोपी राकेश बडोनी, लक्ष्मण, अमित बडोनी, शिवम बडोनी, नागेंद्र नेगी और चंद्र किशोर बडोनी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ये लोग बार-बार भ्रामक और तथ्यहीन आरोप लगाकर उनका मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न कर रहे हैं। इतना ही नहीं, अपनी कमियों को छुपाने के लिए ये आरोपी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) और आईजी गढ़वाल को झूठे शिकायती पत्र भेज रहे हैं। इस मामले में ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ वाली कहावत पूरी तरह सच साबित हो रही है। संजीव गुप्ता ने प्रशासन से न्याय और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विदेश में बैठा मास्टरमाइंड, पहाड़ में फैला जाल: STF ने BotBro ठगी कांड के दो बड़े खिलाड़ी दबोचे। – myuttarakhandnews.com

देहरादून। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उत्तराखंड के भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले…

2 hours ago

दिवाली पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिवाली के मौके पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर दूसरा…

2 hours ago

अच्छी सीख से संवरता है छात्रों का भविष्य- डॉ घनशाला –

देहरादून,  ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के वार्षिक उत्सव प्रिस्मौरा-2026 में नन्हे कलाकारों ने संगीत, नृत्य…

2 hours ago

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, चुनाव से जुड़े अधिकारियों के होंगे तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने…

2 hours ago

Uttarakhand Government Approves 3% DA Hike for State Employees Ahead of Diwali | Uttarakhand News Network

In a festive gift ahead of Diwali, the Uttarakhand government has approved a 3% increase…

4 hours ago