अल्मोड़ा । हवालबाग ब्लाक के मटेला गांव में गुलदार ने वन क्षेत्र छोड़कर अब गांव में ही अपना ठिकाना बना लिया है। लगातार गुलदार की गांव में आवाजाही से ग्रामीणों में भय का वातावरण बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द राहत दिलाने की मांग की है।
मटेला गांव में बीते कई वर्षों से गुलदार का आतंक बना हुआ है। यहां गुलदार अब तक सैकड़ों पालतू जानवरों को अपना निवाला बना चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक गुलदार नहीं, बल्कि कई गुलदारों की मौजूदगी की संभावना है। ग्रामीणों के मुताबिक, दिन के समय गुलदार झाड़ियों में छिपकर घरों में पाली मुर्गियों पर हमला करता है, जबकि शाम होते ही गांव की सड़कों पर टहलता नजर आता है।
बीते शुक्रवार को गुलदार की गतिविधियां मटेला निवासी गोपाल सिंह बिष्ट के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। फुटेज में गुलदार को शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे और रात नौ बजे घर के पास घूमते देखा गया। शनिवार को जब ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द ही गुलदार को पकड़ने की कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों और मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Uttarakhand News : सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों…
अब चारधाम यात्रा के दौरान नहीं होंगी हवाई दुर्घटनाएं, सुरक्षित यात्रा करेंगे श्रद्धालु, जानिए कैसे…
देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के 243 खिलाड़ियों को आउट ऑफ…
देहरादून। प्रदेश में शुरू होने जा रही जनगणना के दौरान ठगी की घटनाओं को रोकने…
नैनीताल और देहरादून कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी, मुख्य…
छत्रपति शिवाजी महाराज ने पराधीनता के दौर में स्वाभिमान और स्वराज का शंखनाद कर राष्ट्र…