Subscribe for notification

साध्वी प्राची ने रखी कुंभ मेला क्षेत्र को गैर-हिंदू प्रतिबंधित करने की मांग – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। कुंभ मेला क्षेत्र को गैर-हिंदू प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची भी सामने आ गई हैं। प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित पत्रकार वार्ता में साध्वी प्राची ने कुंभ मेले की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और सरकार से सख्त निर्णय लेने की मांग की।
प्रेस वार्ता के दौरान साध्वी प्राची ने लाल किले पर हुई आतंकी घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार पढ़े-लिखे डॉक्टरों द्वारा कथित रूप से जिहादी मानसिकता के तहत आतंकी घटना को अंजाम दिया गया, उसी तरह कुंभ मेले जैसे बड़े धार्मिक आयोजन को भी निशाना बनाए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि कुंभ मेला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा आयोजन है और इसकी सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। साध्वी प्राची ने मांग की कि पूरे कुंभ मेला क्षेत्र में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि किसी भी संभावित साजिश को रोका जा सके।
साध्वी प्राची ने सरकार से अपील की कि कुंभ मेले की सुरक्षा को लेकर ठोस और कठोर कदम उठाए जाएं, जिससे श्रद्धालु बिना किसी भय के धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकें।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

अब चारधाम यात्रा के दौरान नहीं होंगी हवाई दुर्घटनाएं, सुरक्षित यात्रा करेंगे श्रद्धालु, जानिए कैसे ? | | my uttarakhand news

अब चारधाम यात्रा के दौरान नहीं होंगी हवाई दुर्घटनाएं, सुरक्षित यात्रा करेंगे श्रद्धालु, जानिए कैसे…

8 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया उन्हें नमन

छत्रपति शिवाजी महाराज ने पराधीनता के दौर में स्वाभिमान और स्वराज का शंखनाद कर राष्ट्र…

51 minutes ago