उत्तराखंड: भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने बताया कि दिल्ली, झारखंड और उत्तराखंड सहित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रैल महीने में एसआईआर शुरू किए जाने की संभावना है।
चुनाव आयोग ने तीसरे चरण की तैयारियां तेज करने के निर्देश जारी करते हुए संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं जल्द से जल्द पूरी करने को कहा है।
इन राज्यों में होगा एसआईआर
आयोग के निर्देशानुसार उत्तराखंड के अलावा झारखंड, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली, दमन एवं दीव, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, लद्दाख, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा और तेलंगाना में भी विशेष गहन पुनरीक्षण कराया जाएगा।
पहले दो चरणों की स्थिति
निर्वाचन आयोग ने पहले चरण में बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर का कार्य जारी है।
वहीं, असम में एसआईआर के स्थान पर मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य 10 फरवरी को पूरा कर लिया गया है।
आयोग का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।
Post Views: 2
Post navigation
उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में आक्रामक रहेगी कांग्रेस, गणेश गोदियाल ने दिये ये संकेत…
देहरादून: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सा प्रतिपूर्ति (मेडिकल रिइम्बर्समेंट) दावों की जांच के…
सख्त निगरानी में होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, नकलविहीन व्यवस्था पर जोर देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा…
खटीमा (ऊधमसिंह नगर): उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर स्थित खटीमा क्षेत्र में बुधवार रात एक खौफनाक…
ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार, योजना के लिए 1.51 लाख करोड़ का प्रावधान…
देहरादून: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार पर विधानसभा सत्र के दौरान जनहित…