Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड: देहरादून, नैनीताल, मसूरी में झमाझम बारिश, मौसम विभाग की भविष्यवाणी हुई सच – Uttarakhand

Uttarakhand: Heavy rain in Dehradun, Nainital, Mussoorie, weather department’s prediction came trueइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी सही साबित होती हुई दिखाई दे रही है. इस वक्त उत्तराखंड के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है. उत्तराखंड मौसम विभाग ने 13 जून से भारी बारिश की संभावना जताई थी, जो सटीक साबित होती हुई दिखाई दे रही है. उत्तराखंड के नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून,मसूरी, उधम सिंह नगर, हल्द्वानी, जैसे इन तमाम इलाकों में इस वक्त बारिश दिखाई दे रही है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर के संभावना जताई थी कि 13 जून से प्रदेश भर में बारिश होने की संभावना है. यह चेतावनी सही साबित हुई. उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में इस वक्त बारिश दिखाई दे रही है.गर्मी से लोग थे बेहालयहां बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार गर्मी के कारण प्रदेश भर में कई शहर ताप रहे थे. लगातार बढ़ती गर्मी से प्रदेश भर के लोगों का जीना मुहाल हो गया था. गर्मी के कारण तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया था. ऐसे में बारिश होने से गर्मी से कुछ हद तक लोगों को राहत तो मिली है, लेकिन अगर भारी बारिश होती है तो प्रदेश भर में एक बार फिर से आपदा जैसे हालात बनने की स्थिति बन सकती है.यात्रियों के लिए अलर्ट जारीफिलहाल मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश को देखते हुए अपने सफ़र को देखभाल के करें. नदी नालों को पार करते समय उनका पानी का स्तर देखें. चार धाम यात्रा में आ रहे यात्रियों को भी बताया गया है कि भारी बारिश को देखते हुए अपनी यात्रा को ऐसी जगह रोके, जहां पर प्रशासन के द्वारा ठहरने के इंतजाम किए गए हैं. वहां पर रुककर बारिश रुकने का इंतजार करें तभी अपनी यात्रा को आगे बढ़ें.फिलहाल भारी बारिश को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग भी सतर्क हो गया है और अपने तमाम अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. एसडीआरएफ-एनडीआरएफ को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है. किसी भी आपातकाल की स्थिति में तुरंत रेस्पॉन्ड करने के लिए कहा गया है. स्थिति पर आपदा प्रबंधन विभाग नजर बनाए हुए हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

55 minutes ago

Art India Academy of Perfoming Arts observes ‘Vidyarambham

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…

1 hour ago

उत्तराखंड के नीचे फंस गई है 115 km लंबी टेक्टोनिक प्लेट, 8.1 तीव्रता के महाभूकंप का खतरा – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…

1 hour ago

Virasat Festival to commence in Doon on 23 October

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…

1 hour ago

Modern education must go hand in hand with knowledge of Indian culture and traditions: Chief Minister

The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…

1 hour ago

8 measures announced to strengthen Police Force & enhance Personnel Welfare

CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…

2 hours ago