Subscribe for notification
Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड पंचायत चुनाव मेे इस बार दिखेंगे कई नए बदलाव, पहली बार चुनाव नतीजों को ऑनलाइन जारी करने का फैसला – Uttarakhand

Many new changes will be seen in Uttarakhand Panchayat elections this time, for the first time decision has been taken to release the election results onlineइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले चुनाव के मुकाबले कई बदलाव किए हैं। ये सभी बदलाव धरातल पर नजर आएंगे। आयोग ने जहां इस बार खर्च की सीमा बढ़ाई है तो इसकी निगरानी भी सख्त करने का फैसला किया है। आईए जानते हैं ऐसे ही बदलावों के बारे में। वोटर लिस्ट : राज्य निर्वाचन आयोग ने पहली बार वोटर लिस्ट ऑनलाइन जारी की है। आप भी अपनी ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट आयोग की वेबसाइट https://secresult.uk.gov.in/votersearch/searchvotermapping पर देखी जा सकती है। अपने नाम से सर्च करने के अलावा आप अपनी वोटर लिस्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं। मकसद ये है कि मतदाताओं और नेताओं को अपना नाम तलाशने में परेशानी न हो।पद पूर्व में खर्च सीमा अब खर्च सीमाप्रधान 50,000 75,000सदस्य ग्राम पंचायत 10,000 10,000बीडीसी 50,000 75,000सदस्य, जिला पंचायत 1,40,000 2,00,000उपप्रधान 15,000 15,000कनिष्ठ उपप्रमुख 50,000 75,000ज्येष्ठ उपप्रमुख 60,000 1,00,000प्रमुख क्षेत्र पंचायत 1,40,000 2,00,000उपाध्यक्ष, जिला पंचायत 2,50,000 3,00,000अध्यक्ष, जिला पंचायत 3,50,000 4,00,000राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार खर्च की निगरानी भी बढ़ा दी है। हर जिले में इसकी निगरानी के लिए अलग से अफसर की तैनाती की जा रही है। वह अफसर कभी भी खर्च का ब्यौरा मांग सकेंगे।सॉफ्टवेयर लगाएगा चुनाव ड्यूटीइस बार पंचायत चुनाव में 95,909 अधिकारी, कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इनमें मतदान स्थल पर पीठासीन अधिकारी 11,849, मतदान अधिकारी 47,910, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी 450 और सुरक्षाकर्मी 35,700 है। आयोग ने पहली बार तय किया है कि मतदान और मतगणना कार्मिकों की तैनाती सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेंडमाइजेशन प्रणाली से की जाएगी। इससे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को पारदर्शी तरीके से चुनाव में लगाया जा सकेगा।मतदानकर्मियों की मृत्यु पर 10 लाखइस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदानकर्मियों की सुरक्षा पर भी खास फोकस किया है। इसके तहत अगर किसी कारण किसी मतदानकर्मी की चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो जाती है तो उसके परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। आयोग के सचिव राहुल गोयल ने बताया कि शासन से इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिल चुकी है। सोमवार को इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेज दिया जाएगा।चुनाव नतीजे वेबसाइट परराज्य निर्वाचन आयोग ने पहली बार चुनाव नतीजों को ऑनलाइन जारी करने का फैसला लिया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि इस बार जिस ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत या जिला पंचायत के नतीजे आते जाएंगे, वह सभी आयोग की वेबसाइट https://sec.uk.gov.in/ पर अपडेट होते जाएंगे। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव के बाद पंचायतों में भी यह सुविधा दी जाएगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अब चारधाम यात्रा के दौरान नहीं होंगी हवाई दुर्घटनाएं, सुरक्षित यात्रा करेंगे श्रद्धालु, जानिए कैसे ? | | my uttarakhand news

अब चारधाम यात्रा के दौरान नहीं होंगी हवाई दुर्घटनाएं, सुरक्षित यात्रा करेंगे श्रद्धालु, जानिए कैसे…

2 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया उन्हें नमन

छत्रपति शिवाजी महाराज ने पराधीनता के दौर में स्वाभिमान और स्वराज का शंखनाद कर राष्ट्र…

45 minutes ago