Subscribe for notification

पिता की गाड़ी से कुचलकर तीन साल की मासूम की मौत, परिवार का बुरा हाल – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार : हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन साल की मासूम बच्ची की अपने ही पिता के वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
 
घर में वाहन पार्क करते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा निवासी रवि कुमार लोडिंग वाहन चलाते हैं। उनके दो बेटियां हैं, जिनमें एक की उम्र पांच साल और दूसरी की उम्र तीन साल थी। सोमवार शाम करीब आठ बजे रवि कुमार काम से लौटे और घर में अपनी गाड़ी पार्क कर रहे थे। गाड़ी की आवाज सुनकर उनकी छोटी बेटी नीलम अपने पिता से मिलने के लिए दौड़ पड़ी।
बैक करते वक्त पहिए के नीचे आई बच्ची
बताया जा रहा है कि बच्ची गाड़ी के पीछे खड़ी हो गई, लेकिन पिता को इसका अंदाजा नहीं हुआ। गाड़ी को पीछे करते समय बच्ची वाहन के पहिए के नीचे आ गई। बच्ची की चीख सुनकर परिजनों को अनहोनी का पता चला।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
परिजन आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे से पिता रवि कुमार और परिवार के अन्य सदस्य सदमे में हैं।
 
परिवार में मातम, पुलिस ने की पूछताछ
घटना के बाद घर में मातम का माहौल है। बेहद गमगीन माहौल में बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस इसे एक दर्दनाक हादसा मानकर जांच कर रही है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत की पुलिस को नसीहत, जमीनों के मामले न पड़े, पुलिसिंग पर दें ध्यान – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने पुलिस को नसीहत दी…

13 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी ने खाटू श्याम धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विकासनगर, देहरादून में खाटू श्याम धाम में प्राण…

22 minutes ago

जिला प्रशासन सख्त- एक ही व्यक्ति का जन औषधि केंद्र व बगल में ही मेडिकल स्टोर, दोनों के लाइसेंस निरस्त

अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच, दवा माफियाओं पर जिला…

1 hour ago