हरिद्वार। हरिद्वार के धनौरी चौकी क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा नेता अमित सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमित सैनी अपनी कार से रुड़की से धनौरी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रुड़की–धनौरी मार्ग पर दो सड़कों के बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई और नीचे जा गिरी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अमित सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही धनौरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में भाजपा नेता अमित सैनी की मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोग घटना से गहरे दुख में हैं।
Post Views: 2
Post navigation
बच्चे को दूर तक घसीटती ले गई कार, अस्पताल ने सिर्फ एंबुलेंस चालक के भरोसे…
By Sunil SonkarMussoorie, 16 Feb: Advocate and BJP youth leader Aryan Dev Uniyal met Chief…
हंगामेदार होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, चुनावी वर्ष में मुद्दों को उठाने के लिए…
Prateek Jain takes charge as MD, GMVN By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 16…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 16 Feb: BJP state general secretary Deepti Rawat Bhardwaj today…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 16 Feb: Drishti Eye Institute marked a significant milestone in…