Subscribe for notification

यूपी, उत्तराखंड अग्निवीर रैली भर्ती 10 जनवरी से, देख लें पूरा डिस्ट्रिक्ट वाइज शेड्यूल – uttar pradesh

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)UP Uttarakhand Agniveer Rally 2025: यूपी और उत्तराखंड के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 10 जनवरी से एएमसी स्टेडियम में आयोजित होगी। यह रैली 22 जनवरी तक चलेगी। अभ्यर्थी नए जारी किए गए एडमिट कार्ड के साथ निर्धारित तिथि पर रैली में सुबह दो बजे रिपोर्ट करेंगे। यूपी में अग्निवीर भर्ती रैलियों की श्रृंखला में यह पांचवीं रैली होगी। यह रैली 10 दिन की अवधि के लिए निर्धारित की जा रही है। इसमें अप्रैल माह में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पास करने वाले अभ्यर्थी शामिल होंगे।अग्रिवीर रैली के लिए एडमिट कार्ड जारीइस रैली में यूपी के 13 जिलों के करीब 10,000 शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। ऑनलाइन सीईई उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। ये उम्मीदवार औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ जिलों से संबंधित हैं। जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें रैली के लिए प्रवेश पत्र उनके पंजीकृत ईमेल पर भेजा गया है। अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र और ऐसे सभी दस्तावेज मूल रूप में भर्ती स्थल पर ले जाने होंगे।अग्निवीर रैली का कार्यक्रमरैली की तारीख जिला/तहसील10 जनवरी 2025 कानपुर, घाटमपुर, नरवल और बिल्हौर तहसील के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) रैली।11 जनवरी 2025 फतेहपुर जिले के अंतर्गत बिंदकी, फतेहपुर, खागा तहसील और गोंडा जिले के अंतर्गत गोंडा, तरबगंज, मनकापुर और कर्नलगंज तहसील के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) की रैली।12 जनवरी 2025 कन्नौज जिले के अंतर्गत छिबरामऊ, कन्नौज, तिर्वा और हसेरन तहसील के लिए और हमीरपुर जिले के अंतर्गत हमीरपुर, राठ, सेरीला और मौदहा तहसील के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) की रैली।13 जनवरी 2025 लखनऊ जिले के अंतर्गत मलिहाबाद, बख्शी का तालाब (बीकेटी), लखनऊ, मोहनलालगंज और सरोजिनी नगर तहसील के लिए और उन्नाव जिले के अंतर्गत सफीपुर, हसनगंज, उन्नाव, पुरवा, बीघापुर और बांगरमऊ तहसील के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) की रैली।14 जनवरी 2025 कानपुर देहात जिले के अंतर्गत रसूलाबाद, डेरापुर, अकबरपुर, सिकंदरा, मैथा और भोगनीपुर तहसील के लिए और महोबा जिले के अंतर्गत कुलपहाड़, चरखारी और महोबा तहसील के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) की रैली।15 जनवरी 2025 औरैया जिले के अंतर्गत बिधूना, औरैया, अजीतमल तहसील और बांदा जिले के अंतर्गत बांदा, बबेरू, अतर्रा, नरैनी और पैलानी तहसील के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) की रैली।16 जनवरी 2025 बाराबंकी जिले के अंतर्गत आने वाली तहसील फतेहपुर, रामनगर, नवाबगंज, सिरसौली, गौसपुर, रामसनेहीघाट और हैदरगढ़ के लिए और चित्रकूट जिले के अंतर्गत कर्वी, मऊ, मानिकपुर और राजापुर तहसील के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) की रैली।17 जनवरी 2025 13 जिलों के अंतर्गत आनेवाले सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर तकनिकी की रैली।18 जनवरी 2025 13 जिलों के अंतर्गत आनेवाले सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर कार्यालय सहायक की रैली।19 जनवरी 2025 13 जिलों के अंतर्गत आनेवाले सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन (कक्षा 8वीं और 10वीं उत्तीर्ण) की रैली।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला | | my uttarakhand news

उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला…

8 hours ago

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वृद्ध महिला आश्रमों की महिलाओं के साथ बिताया दिन

उनके सुख-दुख और समस्याएं जानी, विभाग को दिए निस्तारित करने के आदेश देहरादून। रोजमर्रा की…

8 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने चिन्यालीसौड़ में ‘जन-जन की सरकार,जन -जन के द्वार’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से आम जन को मिली राहत- मुख्यमंत्री उत्तरकाशी।…

9 hours ago