Subscribe for notification

Uttarakhand News: अग्निवीर भर्ती से पहले मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण । एसओपी तैयार  – पर्वतजन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने राज्य के युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण देने की तैयारी पूरी कर ली है।
विभाग ने इसके लिए एसओपी (SOP) तैयार कर ली है, जिसके तहत जल्द ही प्रदेश के सभी 13 जिलों में अग्निवीरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने हाल ही में विभाग को निर्देश दिए थे कि उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा को ध्यान में रखते हुए युवाओं को सेना में करियर बनाने हेतु प्रशिक्षित किया जाए, ताकि वे देशसेवा का अवसर पा सकें।

यह होंगी प्रशिक्षण की प्रमुख शर्तें

प्रशिक्षण के लिए इच्छुक युवक-युवती उत्तराखंड के मूल निवासी या राज्य में अध्ययनरत/सेवारत होना अनिवार्य है।
उम्मीदवार को हाईस्कूल परीक्षा में न्यूनतम 45% अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त होना चाहिए।
अभ्यर्थी की आयु 16 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
जिला खेल कार्यालय या जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
उम्मीदवार को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
प्रशिक्षण के दौरान खेल किट (टी-शर्ट, नेकर, स्पोर्ट्स शूज़, मौजे) में उपस्थित रहना आवश्यक है।
शरीर पर किसी प्रकार का टैटू या स्थायी निशान नहीं होना चाहिए।
प्रशिक्षण केवल विभागीय प्रशिक्षक द्वारा निर्धारित खेल मैदान/स्टेडियम में ही दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की हर परिवार में कोई न कोई सदस्य सेना में सेवा दे रहा है। राज्य सरकार चाहती है कि यहां के युवा अग्निवीर योजना के माध्यम से भी देश की सेवा करें। उन्होंने बताया कि अग्निवीरों को सेवाकाल के बाद राज्य की सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने का निर्णय भी लिया जा चुका है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान:“उत्तराखंड की शानदार सैन्य परंपरा रही है। इसीलिए सरकार ने अग्निवीर भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण शुरू करने का फैसला किया है ताकि हमारे युवा देश की सेवा में अग्रणी भूमिका निभा सकें।”

Sapna Rani

Recent Posts

उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला | | my uttarakhand news

उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला…

48 minutes ago

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वृद्ध महिला आश्रमों की महिलाओं के साथ बिताया दिन

उनके सुख-दुख और समस्याएं जानी, विभाग को दिए निस्तारित करने के आदेश देहरादून। रोजमर्रा की…

1 hour ago

मुख्यमंत्री धामी ने चिन्यालीसौड़ में ‘जन-जन की सरकार,जन -जन के द्वार’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से आम जन को मिली राहत- मुख्यमंत्री उत्तरकाशी।…

2 hours ago