देहरादून। देहरादून के डोईवाला में गुरुवार की सुबह लोहाघाट डिपो की बस में अचानक आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया। जैसे तैसे लोगों ने जान बचाई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने जब तक आग पर काबू पाया, बस जलकर खाक हो गई। वहीं लोहाघाट के दो यात्रियों के पर्स जल गए। लोहाघाट डिपो से 32 बसों का संचालन होता है। इसमें 12 बसें दिल्ली रूट, 10 बसें पर्वतीय क्षेत्र और 10 बसें अन्य रूट पर संचालित होता है। बुधवार को अपराह्न करीब दो बजे 17 यात्रियों को लेकर बस संख्या यूके 07, 4232 देहरादून के लिए रवाना हुई।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह के करीब चार बजे डोईवाला क्षेत्र में बस में अचानक धुआं उठने लगा। जब तक चालक और यात्री कुछ समझ पाते, उसमें आग लग गई। जिसपर हड़कंप मच गया। भगदड़ जैसी स्थिति होने से पहले ही परिचालक और चालक की सूझबूझ से यात्रियों को बाहर निकाला गया। बस में सवार लोहाघाट निवासी महिपाल और गोपाल गिरी मुख्यमंत्री के सम्मान समारोह में जा रहे थे, उनका मोबाइल और पर्स जलकर खाक हो गया।
मियाद पूरी कर चुकी बसें दे रही दुर्घटना को दावतलोहाघाट डिपो के बेड़े में 10 ऐसी बसें हैं, जो मियाद पूरी कर चुकी हैं। इतनी बड़ी घटना के बाद भी गुरुवार को मियाद पूरी कर चुकी बसों का संचालन हो रहा था। ऐसे में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ को लेकर जिम्मेदार मौन हैं।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Former governor of Maharashtra and former chief minister of Uttarakhand,…
चार साल में 30 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
LPG Gas Cylinder Price Today 18 May 2026: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव…
दूरस्थ इलाकों तक पहुंचेगी त्वरित चिकित्सा सुविधा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक…
भारतीय समाज में सेवा और सामूहिक चेतना हमारी पहचान : प्रो. सुरेखा डंगवाल देहरादून ।…
वर्ष 2026-27 हेतु 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार की वार्षिक जिला योजना अनुमोदित चमोली।…