देहरादून। उत्तराखंड में लंबे समय की शुष्क ठंड के बाद मौसम में बदलाव दिखने लगा है। मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी के अनुसार, 4, 5, 6 और 7 दिसंबर को राज्य के कई जिलों ,उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
इस बदलाव के कारण पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के साथ ही पाला और कोहरे की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में सक्रिय एक नयी मौसम प्रणाली राज्य के मौसम को प्रभावित करेगी, जिससे ठंड के साथ साथ कुछ राहत भी मिलेगी क्योंकि शुष्क हवायें कम होंगी।
वहीं मैदानी इलाकों में फिलहाल बारिश की उम्मीद नहीं है। देहरादून में बुधवार को अधिकतम तापमान 24.9 °C और न्यूनतम 7.6 °C रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को तापमान गिरकर दिन में 21–22 °C और रात में करीब 11–12 °C तक बनेगा।
इस मौसम परिवर्तन को देखते हुए विभाग ने लोगों से कहा है कि वे ठंड से बचने के इंतज़ाम रखें और पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले लोग मार्ग व मौसम की जानकारी अवश्य लें।
Post Views: 5
Post navigation
अब चारधाम यात्रा के दौरान नहीं होंगी हवाई दुर्घटनाएं, सुरक्षित यात्रा करेंगे श्रद्धालु, जानिए कैसे…
देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के 243 खिलाड़ियों को आउट ऑफ…
देहरादून। प्रदेश में शुरू होने जा रही जनगणना के दौरान ठगी की घटनाओं को रोकने…
नैनीताल और देहरादून कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी, मुख्य…
छत्रपति शिवाजी महाराज ने पराधीनता के दौर में स्वाभिमान और स्वराज का शंखनाद कर राष्ट्र…
नैनीताल। उत्तराखंड में अदालतों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला लगातार चौथे दिन…