डून पीजी कॉलेज में ‘यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम आयोजित –

 देहरादून,  सेलाकुई स्थित डून (पीजी) कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में अभ्युदय भारत राइजिंग फोरम, देहरादून के सहयोग से ‘यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता यूपीईएस, देहरादून के डॉ. भालचंद्र शिंगण ने युवाओं से चरित्र, अनुशासन, ईमानदारी, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे गुणों को अपने जीवन में विकसित करने का आह्वान किया।डॉ. शिंगण ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक सफलता हासिल करना नहीं है, बल्कि जिम्मेदार, नैतिक और राष्ट्र के प्रति संवेदनशील नागरिकों का निर्माण करना भी है। उन्होंने युवाओं से अपने ज्ञान और क्षमताओं का उपयोग समाज एवं राष्ट्रहित में करने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से विद्यार्थियों में साहस, कर्तव्यबोध और राष्ट्रीय सेवा की भावना को जागृत करने का प्रयास किया गया।इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय के जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. वैभव प्रताप सिंह तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व विद्यार्थी प्रमुख डॉ. संतान नेगी उपस्थित रहे। महाविद्यालय की ओर से सहायक निदेशक डॉ. आर. आर. द्विवेदी और समन्वयक प्रशासन श्री अनुज सिंह राणा ने अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. आर. के. शर्मा, उप-प्राचार्य तथा डॉ. प्रीति सक्सेना, विभागाध्यक्ष, रसायन विज्ञान विभाग ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

धान खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों की खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने की समीक्षा –

 देहरादून। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने आगामी खरीफ क्रय सत्र 2026-27 में धान एवं मंडुवा…

10 minutes ago

NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद

देहरादून। NEET UG 2025 में कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिले के…

12 minutes ago

युवा क्रिकेटरों के लिए UPL शानदार मंच : तेजस्वी जायसवाल –

 देहरादून,  उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने टिहरी टाइटंस…

36 minutes ago

दो दिवसीय ‘द लिटरेरी टेबल’ लिटरेचर एंड आर्ट्स फेस्टिवल में शामिल होंगे भारत के मशहूर हस्तियां। –

देहरादून –  द लिटरेरी टेबल जो आरोग्य वेलबीइंग ट्रस्ट का एक लेखक-पाठक प्लेटफॉर्म और पहल…

42 minutes ago

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू

उत्तराखंड के युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को मिलेगा विस्तार देहरादून, हल्द्वानी,…

3 hours ago

लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश

राजस्व न्यायालयों के लंबित वादों पर डीएम सख्त, स्मार्ट मॉनिटरिंग से तय होगी जवाबदेही पुराने…

3 hours ago