Subscribe for notification
Categories: NewsUttarakhand

उत्तराखंड की महिला रामलीला देख अभिभूत हुए यूपी के सीएम – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)चमोली : अयोध्या में पिछले बारह दिनों से चल रही उत्तराखंड की महिला रामलीला का दिव्य मंचन हुआ। मंचन के नौंवे दिन की रामलीला का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। उन्होंने इस रामलीला से अभिभूत होकर अगले वर्ष दीपोत्सव पर होने वाली अंतरराष्ट्रीय रामलीला में भारत की ओर से उत्तराखंड की महिला रामलीला के मंचन का न्योता आयोजकों को दिया। कहा कि इस रामलीला में सभी पात्र मातृशक्ति निभा रही हैं जो अद्भुत है।अयोध्या शोध संस्थान के संस्कृति विभाग भवन में गत दो जनवरी से पतंजलि परिवार से जुड़ी मां नंदा महिला मांगल योग समिति की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा था। मंचन के लिए गढ़-कुमाऊं से 500 से अधिक महिलाएं अयोध्या पहुंचीं हैं। शुक्रवार शाम को वनवास से लौटे भगवान राम को छोटे भाई भरत की ओर से राजगद्दी सौंपे जाने और श्रीराम के राजतिलक का मंचन किया गया। इस दौरान भगवान राम और रामभक्त सबरी के भजनों से अयोध्या नगरी भक्तिमय बनी रही। पतंजलि योग पीठ की राज्य सह प्रभारी लक्ष्मी शाह ने कहा कि सभी मातृशक्ति के प्रयासों से रामलीला का दिव्य मंचन हुआ।

mrgj

Share
Published by
mrgj

Recent Posts

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए सख्त, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई

अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं- एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास…

2 hours ago