Subscribe for notification
Categories: hindiUttarakhand

5 साल में 6 डिग्री बढ़ा नैनीताल में मार्च का पारा, उत्तराखंड में तापमान बढ़ने के यह कारण…. – Uttarakhand

March temperature in Nainital increased by 6 degrees in 5 years, these are the reasons for the increase in temperature in Uttarakhand….इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल। उत्तराखंड में मौसम में लगातार आ रहे बदलाव से सरोवर नगरी नैनीताल की जलवायु खासा प्रभावित हो रही है। मई-जून जैसी गर्मी इस बार मार्च शुरुआत से ही शुरू हो गई । मार्च अंत तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले पांच सालों में इस बार मार्च सबसे अधिक गर्म रहा है। शहर का अधिकतम तापमाप छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। जलवायु परिवर्तन का असर शहर के मौसम को काफी प्रभावित कर रहा है।एक ओर जहां शीतकाल के दौरान होने वाली वर्षा और बर्फबारी में भारी कमी आई है, वहीं मार्च में सामान्यत: 20 से 22 डिग्री तक रहने वाला अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। बीते सालों की तुलना में इस बार मार्च में शहर के अधिकतम तापमान में अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है। सतही वेधशाला नैनीताल के इंचार्ज नवीन चंद्र धूसिया ने बताया कि विगत वर्षों में शहर के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।इस साल मार्च में ही शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हो रहा है। वर्ष 2021 में शहर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस था।तापमान बढ़ने के कारणआर्यभट्ट प्रेक्षण शोध संस्थान (एरीज) के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेन्द्र सिंह ने बताया कि बीते वर्षों की तुलना में शहर के तापमान में काफी हद तक वृद्धि हुई है। शहर में तेजी से बढ़ता वाहनों का दबाव, वायु प्रदूषण, हरियाली में कमी, कृषि भूमि कम होना, वर्षा में कमी आदि कारणों से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।वर्ष अधिकतम न्यूनतम तापमान2021 23 112022 24 172023 15 82024 23 122025 29 14

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अब चारधाम यात्रा के दौरान नहीं होंगी हवाई दुर्घटनाएं, सुरक्षित यात्रा करेंगे श्रद्धालु, जानिए कैसे ? | | my uttarakhand news

अब चारधाम यात्रा के दौरान नहीं होंगी हवाई दुर्घटनाएं, सुरक्षित यात्रा करेंगे श्रद्धालु, जानिए कैसे…

6 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया उन्हें नमन

छत्रपति शिवाजी महाराज ने पराधीनता के दौर में स्वाभिमान और स्वराज का शंखनाद कर राष्ट्र…

49 minutes ago