Subscribe for notification

दिल्ली से आई आयकर टीम की बड़ी कार्रवाई, कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापे – पर्वतजन

दिल्ली से करीब 100 आयकर अधिकारी 25 गाड़ियों के काफिले में देहरादून पहुंचे और रेसकोर्स क्षेत्र से विभिन्न ठिकानों की ओर रवाना होकर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की। अचानक हुई इस कार्रवाई से कारोबारियों और उनके परिचितों में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के अनुसार, जिन कारोबारियों के घरों पर कार्रवाई की गई, उन्हें अंदर से बंद कर दिया गया और परिवार के सदस्यों से घंटों तक पूछताछ की गई। कई ठिकानों से तिजोरियां जब्त की गईं, तो कुछ के बैंक खातों की जांच करते हुए उन्हें फ्रीज कर दिया गया। जिन स्थानों पर नकदी बरामद हुई, वहां गिनती के लिए मशीनें मंगाई गईं।
घरों में मौजूद गहनों और अलमारियों की भी जांच की गई। जिन आभूषणों के बिल प्रस्तुत नहीं किए जा सके, उन्हें आयकर विभाग ने जब्त कर लिया। इस कार्रवाई में दिल्ली के अधिकारियों के साथ स्थानीय टीमों की भी भागीदारी रही, हालांकि स्थानीय विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

दिनभर शहर के कारोबारी हलकों में इस छापेमारी को लेकर चर्चाएं चलती रहीं। बताया जा रहा है कि जिन व्यवसायियों के ठिकानों पर यह कार्रवाई हुई, वे पहले भी आयकर विभाग के रडार पर रह चुके हैं। इनमें रियल एस्टेट और शराब कारोबार से जुड़े कई नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

Sapna Rani

Recent Posts

ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन

देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश में आधुनिक ट्रांजिट नेटवर्क पर मंथन, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा…

42 minutes ago

राजस्थान के जयपुर से लॉन्च हुई ‘AI भारत विस्तार’ योजना, देशभर के किसानों को होगा लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ‘AI भारत विस्तार’ योजना का शुभारंभ कृषि…

1 hour ago

11 लाख जुर्माना, 80 लाख की आरसी; पार्षद की पत्नी समेत 3 नामजद, ध्वस्तीकरण के आदेश – myuttarakhandnews.com

मसूरी। मसूरी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर होटल देवलोक के निकट प्रतिधारक दीवार क्षतिग्रस्त होने के मामले…

1 hour ago