देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने देहरादून के एसएसपी से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
लगातार आ रहे थे धमकी भरे फोन
एसएसपी को दिए गए पत्र में महेंद्र भट्ट ने बताया कि रविवार को एक अज्ञात नंबर से उनके निजी मोबाइल पर लगातार फोन आ रहे थे। फोन करने वाला व्यक्ति गाली-गलौज और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था। कई बार समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।भट्ट ने पत्र में आशंका जताई है कि यह पूरी घटना किसी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हो सकती है। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ उनकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, बल्कि उनके जीवन को भी खतरा हो सकता है।
राजनीतिक साजिश की आशंका
प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि किसी राजनीतिक प्रतिद्वंदी द्वारा उक्त व्यक्ति को उकसाया गया हो। उन्होंने धमकी देने वाले का मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराते हुए तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
पार्टी ने जताई कड़ी नाराजगी
प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि“प्रदेश अध्यक्ष के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग और जानलेवा धमकी को पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में इस तरह के व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जा सकता।”उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा के खिलाफ ऐसी घटनाएं हैं और पार्टी को उम्मीद है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
Post Views: 3
Post navigation
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय में वर्ष 2012 से 2017 के बीच बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आवास विभाग प्रदेश के बड़े शहरों, तीर्थ…
अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं- एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास…
देहरादून। राजधानी के मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब…
देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम करवट लेने…
नैनीताल में यह है घूमने लायक जगहें, जहां झीलों की नर्मी और पहाड़ों की शांति…