उत्तराखंड
Share0
देहरादून।:- मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के बजट पर भाजपा प्रवक्ता सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी ने कहा कि विकसित भारत की नींव रखेगा। आम बजट नई ऊर्जा,रोजगार, नए अवसर , विभिन्न योजनाओं से भरा है।उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत बजट 2024 एक सर्वस्पर्शी बजट है जो देश के विकास व देश की नारीशक्ति को मजबूती प्रदान करने वाला है। बजट में देश की महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त करने हेतु महिला रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश की मातृशक्ति और बच्चियों को लाभ पहुंचाने की विभिन्न योजनाओं के लिए ₹ 3 लाख करोड़ रुपये आवंटित करने का फैसला नारीशक्ति के आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक रूप से सर्वांगीण विकास को समर्पित है।उन्होंने कहा कि बजट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की प्रक्रिया में काम करेगा और विकसित भारत की एक ठोस नींव रखेगा।इस बजट में उत्तराखंड के समय आपदा से होने वाले नुकसान के लिए आर्थिक सहायता का प्रस्ताव रखा जाना तारीफे काबिल है। युवाओं के लिए नए अवसर, आर्थिक विकास और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने वाला यह बजट है। इस बजट मेँ मुद्रा लोन 10 लाख से बढ़कर 20 लाख किया जाना सरकार का बहुत महत्वपूर्ण कदम है। जिससे लघु उद्योगों ,सूक्ष्म उद्योगों का तरक्की की रास्ता खुलेगा।किसान ,नौजवान, महिलाओं, कर्मचारी, विद्यार्थियों ,मध्यम वर्ग के परिवारो एवं सभी के लिए यह एक शानदार बजट साबित होगा।
Share0
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )ग्राम सैरा विजयपुर थाना थराली क्षेत्र में रात्रि को एक दुकान…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )नारायणबगड़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सनेड़ में बिजली का करंट लगने…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम से सटी एक पहाड़ी…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…
देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…