कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड में केंद्र सरकार की अग्निवीर (अग्निपथ) योजना के खिलाफ आज से राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत कर दी है। यह अभियान उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी के नेतृत्व में शुरू किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जहां के सबसे ज्यादा युवा भारतीय सेना में सेवा देते हैं, ऐसे में अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य और सेना की परंपरा दोनों के साथ अन्याय है।
अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर के युवा, बेरोजगार और अभिभावक भाग ले रहे हैं। यह हस्ताक्षर तीन चरणों में किए जाएंगे —1️⃣ पहला चरण: गढ़वाल मंडल2️⃣ दूसरा चरण: कुमाऊं मंडल3️⃣ तीसरा चरण: मैदानी क्षेत्र
अभियान पूर्ण होने के बाद सभी हस्ताक्षर पार्टी हाईकमान को सौंपे जाएंगे, जो आगे केंद्र सरकार को इस योजना को बंद करने की मांग के साथ भेजे जाएंगे। कांग्रेस का कहना है कि वह पारंपरिक सैन्य भर्ती व्यवस्था को फिर से लागू करवाने के लिए इस लड़ाई को सड़क से संसद तक ले जाएगी।
Post Views: 5
Post navigation
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Reacting sharply to the statement of Samajwadi Party president, Akhilesh…
देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…
रुद्रपुर। सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।…
Badrinath Kedarnath Visit: शपथ के बाद पहली बार बदरी-केदार पहुंचे राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन, स्वच्छ…
देहरादून। त्योहारी सीजन के मद्देनजर देहरादून के पलटन बाजार समेत शहर के अन्य व्यस्त बाजारों…