देहरादून (रायपुर ): कल 21जुलाई 2024 को देर रात 11:30 के लगभग डीआरडीओ के पास रायपुर रोड पर एक कार और स्कूटर सवार की टक्कर हो गयी । मौके पर कुछ स्थानीय युवक और पुलिस मौके पर पहुंचे और दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल स्कूटर सवार को ईलाज के लिये कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया । स्कूटर सवार के सर में चोट लगने के कारण काफी खून बह गया था इसलिए अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।शोषलमीडिया के माध्यम से युवक की पहचान के लिये कई लोगों ने सूचना दी । आधारकार्ड के आधार पर मृतक की पहचान दयाल सिंह पुत्र प्रेम सिंह रावत, उम्र 40 वर्ष निवासी नथुवावाला, रायपुर के रूप में हुई, मृतक घंटाघर स्थित कुमार स्वीट शॉप में नौकरी करता था जो कि काम से वापस घर अपने स्कूटर से लौट रहा था । तभी डीआरडीओ के पास रायपुर से सहस्त्रधारा क्रॉसिंग की तरफ आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
Post Views: 211
Post navigation
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )ग्राम सैरा विजयपुर थाना थराली क्षेत्र में रात्रि को एक दुकान…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )नारायणबगड़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सनेड़ में बिजली का करंट लगने…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम से सटी एक पहाड़ी…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…
देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…