Subscribe for notification

छठ पूजा पर घाटों पर डीजे पर रोक,गलत पार्किंग पर इतना लगेगा जुर्माना – myuttarakhandnews.com

देहरादून: छठ पूजा के मौके पर देहरादून पुलिस ने सुरक्षा और यातायात को लेकर सख्त रुख अपनाया है। शहर में 27 और 28 अक्तूबर को मनाए जाने वाले इस पर्व के दौरान घाटों पर डीजे बजाने और आतिशबाजी करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रेमनगर, मालदेवता, चंद्रबनी, नेहरू कॉलोनी समेत विभिन्न क्षेत्रों में छठ घाटों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल के साथ एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम भी तैनात रहेगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान अगर कोई वाहन गलत स्थान पर पार्क पाया गया, तो उस पर ₹1200 का चालान किया जाएगा और वाहन को टो किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने दो क्रेन की व्यवस्था की है।
यातायात डायवर्जन
छठ पूजा के दौरान शहर के कई मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा।
सहसपुर-विकासनगर जाने वाले वाहन रांघडवाला तिराहा, दरू चौक, बडोवाला और धूलकोट मार्ग से गुजरेंगे।नंदा की चौकी छठ पूजा में आने वाले श्रद्धालु रांघडवाला तिराहा और प्रेमनगर चौक के रास्ते पहुंचेंगे।भाऊवाला व बिधोली से प्रेमनगर जाने वाले वाहन सुद्धोवाला चौक, बालाजी धाम कट और ठाकुरपुर रोड से होकर गुजरेंगे।भारी वाहनों को धूलकोट तिराहा से सिंघनीवाला की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
पार्किंग व्यवस्था
पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं।सुभारती कॉलेज, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, नंदा की चौकी पेट्रोल पंप और आसन नदी किनारे पार्किंग की व्यवस्था रहेगीमालदेवता और रायपुर क्षेत्र से आने वालों के लिए मालदेवता रोड पर पार्किंग की सुविधा होगी।आईएसबीटी, क्लेमेंटटाउन और मोहब्बेवाला से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन चंद्रबनी हाट बाजार मैदान में पार्क कर सकेंगे।
एसएसपी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें ताकि यातायात सुचारु रहे और पर्व शांति एवं श्रद्धा के साथ मनाया जा सके।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

अब चारधाम यात्रा के दौरान नहीं होंगी हवाई दुर्घटनाएं, सुरक्षित यात्रा करेंगे श्रद्धालु, जानिए कैसे ? | | my uttarakhand news

अब चारधाम यात्रा के दौरान नहीं होंगी हवाई दुर्घटनाएं, सुरक्षित यात्रा करेंगे श्रद्धालु, जानिए कैसे…

4 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया उन्हें नमन

छत्रपति शिवाजी महाराज ने पराधीनता के दौर में स्वाभिमान और स्वराज का शंखनाद कर राष्ट्र…

47 minutes ago