देहरादून : क्रिसमस पर्व के मौके पर अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए देहरादून में आबकारी विभाग ने सख्त अभियान चलाया। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिलेभर में अलग-अलग टीमों का गठन कर लगातार छापेमारी की जा रही है।
इसी अभियान के तहत कैनाल रोड स्थित एक निजी बार पर आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए निर्धारित विभिन्न ब्रांड की 14 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। इसके अलावा 89 कैन बीयर और वाइन की 4 बोतलें भी जब्त की गईं, जिन्हें अवैध रूप से बेचने के लिए संग्रहित किया गया था।
कार्रवाई के दौरान मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए यह शराब अवैध रूप से बेचने की तैयारी की जा रही थी।
आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध शराब की बिक्री या भंडारण की जानकारी मिले तो तुरंत आबकारी विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Post Views: 5
Post navigation
Haridwar: युवक ने खुद को पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जानिये क्यों ?…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun In a back- to- back rerun, Dehradun district and session…
उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला…
उनके सुख-दुख और समस्याएं जानी, विभाग को दिए निस्तारित करने के आदेश देहरादून। रोजमर्रा की…
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से आम जन को मिली राहत- मुख्यमंत्री उत्तरकाशी।…
चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों का संचालन अब सेना करेगी, जन-जन की सरकार, जन-जन के…