Subscribe for notification

विधानसभा सत्र का पहला दिन हंगामेदार, विपक्षी विधायक सदन में रजाई-गद्दे संग डटे – my uttarakhand news

उत्तराखंडराजनीती
by cradminAugust 20, 2025August 20, 2025091

Share0

 
देहरादून/भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन मंगलवार को सदन का माहौल गरमा गया। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा काटा और सरकार को घेरने की कोशिश की। विपक्ष की मांग थी कि इस मुद्दे पर सदन में चर्चा हो, जबकि संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने इसे हाई कोर्ट में विचाराधीन बताते हुए चर्चा से इनकार कर दिया।

दिन भर चले हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही छह बार स्थगित करनी पड़ी। हालात तब और अजीब हो गए जब देर रात कांग्रेस विधायक रजाई-गद्दे लेकर सदन में ही बैठ गए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह और पूर्व विधायक तिलकराज बेहड़ समेत अन्य विधायकों ने सदन की फर्श पर गद्दा बिछाकर धरना दिया। उनका आरोप था कि नैनीताल में जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण की घटना पर सरकार कार्रवाई नहीं कर रही।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति को शांत करने के लिए विपक्षी नेताओं से फोन पर बातचीत की और अपील की कि वे धरना समाप्त कर आवास पर लौट जाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।
हालांकि, कांग्रेस विधायकों ने साफ कहा कि जब तक सरकार जनता के मुद्दों पर ठोस चर्चा नहीं करती, उनका विरोध जारी रहेगा। उनका कहना है कि गैरसैंण सत्र केवल औपचारिकता बनकर रह गया है और वास्तविक समस्याओं की अनदेखी हो रही है।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कांग्रेस विधायकों के इस कदम को संसदीय मर्यादा के खिलाफ बताया और कहा कि सदन लोकतांत्रिक विमर्श का मंच है, धरना-प्रदर्शन का स्थल नहीं।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला | | my uttarakhand news

उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला…

8 hours ago

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वृद्ध महिला आश्रमों की महिलाओं के साथ बिताया दिन

उनके सुख-दुख और समस्याएं जानी, विभाग को दिए निस्तारित करने के आदेश देहरादून। रोजमर्रा की…

8 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने चिन्यालीसौड़ में ‘जन-जन की सरकार,जन -जन के द्वार’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से आम जन को मिली राहत- मुख्यमंत्री उत्तरकाशी।…

9 hours ago