Subscribe for notification
Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: काशीपुर की फैक्ट्री में हाइड्रोजन सिलेंडर ब्‍लास्‍ट, एक की मौत और 10 घायल – Uttarakhand

Major accident in Uttarakhand: Hydrogen cylinder blast in Kashipur factory, one dead and 10 injuredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)काशीपुर। काशीपुर में गुरुवार को मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या रोशनी लिमिटेड के आसपास का इलाका उस वक्त दहल उठा, जब फैक्ट्री परिसर में जोरदार धमाके के साथ हाइड्रोजन सिलेंडर फट गया। विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हैं। घायलों में एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। काशीपुर के सूर्या फैक्ट्री में सुबह की शिफ्ट चल रही थी इस दौरान फैक्ट्री के बाहर रखे सिलेंडरों में अचानक सिलेंडर में विस्फोट होने से आसपास के तकरीबन 10 से 12 लोग चपेट में आए गए।इस दौरान जिला सीतापुर ग्राम शेरवाह निवासी श्यामू यादव (29) की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में 10 अन्य घायलों को आनन फानन में आयुष्मान अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें मुरादाबाद निवासी रोहित (25) की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अन्य घायलों की स्थिति चिकित्सकों की तरफ से खतरे से बाहर बताई जा रही है।घटना में गौरव सिंह, गिरिजा देवी, मनीषा, रोहिताश, सजनी, आलोक, अंकित कुमार, रीता, पूनम, ज्योति व रोहित शामिल हैं।जानकारी मिलते ही अस्पताल में घायलों का हालचाल जानने कुमाउं कमिश्नर दीपक रावत, डीएम नीतिन भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा व सीएमओ के के अग्रवाल पहुंचे।विस्फोट होते ही मचा अफरा तफरीविस्फोट होते ही आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते पूरा फैक्ट्री परिसर धुएं के गुबार के साथ डर के साए में घिर गया। हादसे के तुरंत बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को छुट्टी देकर बसों से बाहर भेज दिया. पूरे परिसर को सील कर दिया गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अब चारधाम यात्रा के दौरान नहीं होंगी हवाई दुर्घटनाएं, सुरक्षित यात्रा करेंगे श्रद्धालु, जानिए कैसे ? | | my uttarakhand news

अब चारधाम यात्रा के दौरान नहीं होंगी हवाई दुर्घटनाएं, सुरक्षित यात्रा करेंगे श्रद्धालु, जानिए कैसे…

8 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया उन्हें नमन

छत्रपति शिवाजी महाराज ने पराधीनता के दौर में स्वाभिमान और स्वराज का शंखनाद कर राष्ट्र…

51 minutes ago