Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के रानीखेत में युवक की निर्मम हत्या, एक महिला का रेत दिया गला; दूसरी का सिर फोड़ा – myuttarakhandnews.com

युवक की धारनदार हथियार से हत्या कर दी गई। वह मेरठ में पढ़ाई करता था। सेना में भर्ती की तैयारी के सिलसिले में वह यहां अपनी बुआ के घर आया था। बीचबचाव को पहुंची उसकी बुआ तथा चचिया सास पर भी प्राणघातक हमला किया गया।
एक महिला का गला रेत दिया गया, जबकि दूसरी के सिर पर गंभीर चोट है। दोनों को नाजुक हालत में गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
एएसपी हरबंश सिंह व सीओ भावना कैंथोला ने गांव पहुंच वारदात की जानकारी जुटाई। हत्याकांड की असल वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अलबत्ता, आपसी रंजिश, लूटपाट समेत सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है।
आरोपित ने पहने थे काले कपड़ेसनसनीखेज घटना शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे की है। नगर क्षेत्र से 25 किमी दूर ऐना गांव निवासी जानकी देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह व उसकी चचिया सास सावित्री देवी (सबुली देवी) पत्नी बिशन सिंह भोजन की तैयारी में लगी थीं। सूत्रों के अनुसार जानकी देवी के सिमोली गांव (द्वाराहाट ब्लाक) निवासी भाई चंदन सिंह का 19 वर्षीय पुत्र सागर सिंह भी लगभग 10 दिनों से यहीं रह रहा था।
इसी दौरान काले कपड़े पहना एक युवक कमरे में घुसा और धारदार हथियार से सागर सिंह पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए।अचानक हुए हमले में सागर बचाव नहीं कर सका। चीखने चिल्लाने की आवाज सुन जानकी देवी व उसकी चचिया सास सबुली देवी बचाने दौड़ीं। सूत्रों ने बताया कि हत्यारोपित ने जानकी देवी के सिर पर धारदार हथियार मारा। वहीं सबुली देवी का गला गहरा कट गया। उधर खून से लथपथ सागर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वारदात के बाद हत्यारोपित अंधेरे में भाग निकला। हत्यारोपित का पीछा करने के बजाय ग्रामीण भूपाल सिंह, नंदन सिंह आदि घायल महिलाओं की जान बचाने के लिए उन्हें वाहन से लेकर नागरिक चिकित्सालय पहुंचे। जानकी देवी के सिर पर छह टांके लगे हैं। वहीं सबुली देवी को गहन चिकित्सा कक्ष में उपचार दिया जा रहा है।
वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया, इसका खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपित काले कपड़े पहने था। हत्याकांड के बाद गांव में दहशत का माहौल है। अलबत्ता, कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

6 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

8 hours ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

8 hours ago

Cabinet Minister Joshi inaugurates Development Projects in Rajpur

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…

9 hours ago

Akshay Kumar meets CM Dhami, discusses promoting film production in U’khand

Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…

9 hours ago