Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बंदरों का आतंक, घरों में घुसकर कर तोड़फोड़; बच्‍चों पर कर रहे हमला – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)भीमताल।भीमताल में इन दिनों की सबसे बड़ी समस्या बंदर बन गई है। यहां हर समय बंदरों का झुंड घूमता रहता है। बंदर कभी किसी की कारों में तोड़फोड़ करते हैं तो किसी घर में घुसकर उत्पाद मचा देते हैं। यही नहीं यहां बंदर ग्रीन बेल्ट, पार्क और घरों के सामने लगाए गए गमलों में फूल पौधे को तोड़कर काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं।इसके अलावा छतों पर पानी की टंकियों का ढक्कन भी तोड़ रहे हें। कई बार खुले या छत पर रखा सामान भी उठाकर भाग जाते हैं। यहां आए दिन बंदरों की संख्या बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इन बंदरों को पकड़वाने के लिए स्थानीय लोग कई बार वन विभाग में शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी संबंधित अधिकारी बंदरों को पकड़वाने के लिए तैयार नहीं हैं।लोग बंदरों से परेशानभीमताल में बंदरों के आतंक से टीआरएच रोड, डंठी रोड, मुख्य बाजार, डाट रोड व तिकोनिया आदि एरिया के लोग बंदरों से परेशान हैं। भीमताल झील स्थानीय निवासी राज कुमार सिंह व तेज बहादुन ने बताया कि बंदरों की संख्या इतनी अधिक हो चुकी है कि चारों तरफ तोड़-फोड़ करते रहते हैं।घरों के सामने गमले में लगाए गए फूल-पौधों को तोड़ रहे हैं। यही नहीं ग्रीन बेल्ट व पार्क में लगाए गए पेड़-पौधों की टहनियां तोड़ देते हैं। महंगे-महंगे गमले को फूल सहित तोड़कर नुकसान कर रहे हैं। उनका कहना है कि बंदरों को पकड़वाने के लिए कई बार वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद भी संबंधित अधिकारी इस तरफ ध्यान देने को तैयार नहीं हैं।आरोप है कि छोटे बच्चों को कुछ खाते देख बंदर उन पर कूद पड़ते हैं और हाथ से सामान छीनकर भाग जाते हैं। जिससे लोग परेशान हो चुके हैं। स्थानीय लोग बंदरों के आतंक से परेशान होकर वन विभाग एवं प्रशासन को पत्र लिख कर जाल लगाते हुए पकड़वाने की मांग की है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

रेखा आर्य केस में बड़ा अपडेट, पति के खिलाफ दर्ज FIR की जांच के लिए बनी SIT – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी साहू के खिलाफ दर्ज…

11 minutes ago

लक्सर में पांच घंटे में लूट का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार, चमोली में युवक की हत्या – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में लूट का खुलासा करते हुए पुलिस…

23 minutes ago

घर के बाहर स्कूटी खड़ी करने पर विवाद, व्यक्ति पर नुकीली वस्तु से हमला – myuttarakhandnews.com

देहरादून: आईटी पार्क क्षेत्र में स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति…

29 minutes ago

अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील

बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाए जा रहे थे टिन शेड और कमरे, पुलिस बल की…

2 hours ago

18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव…

3 hours ago