Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड STF ने 11 लोगों के कातिल दुर्दांत अपराधी को दबोचा – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून । उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिहार व झारखंड में 11 हत्याओं की घटनाओं को अंजाम देने वाले दुर्दांत अपराधी को उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित दो लाख का इनामी था, और लंबे समय से फरार चल रहा था। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने बताया कि छह सितंबर को बिहार राज्य की एसटीएफ ने दुर्दांत अपराधी के उत्तराखंड में छिपे होने की सूचना दी थी।सूचना पर कई टीमों को बदमाश की तलाश में लगा गया। आखिरकार एसटीएफ की टीम ने गोपनीय सूचना पर दो लाख के इनामी अपराधी रंजीत चौधरी चौधरी निवासी बेलापुर थाना उदवंत नगर जिला बिहार को थाना लक्ष्मण झूला, जनपद पौड़ी क्षेत्र से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। अपराधी लक्ष्मण झूला क्षेत्र स्थित एक होटल में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ठहरा हुआ था।खनन व्यवसायी को गोली मारकर की थी हत्याएसएसपी ने बताया कि अपराधी के विरुद्ध बिहार एवं झारखंड राज्य में करीब 27 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 11 रंजिशन हत्या, सुपारी लेकर हत्या और शेष 16 मुकदमे लूट, रंगदारी, फिरौती, हत्या का प्रयास और बलवा के दर्ज हैं। यह अपराधी इतना कुख्यात है कि उसने दो वर्ष पहले ही थाना रनिया पटना बिहार क्षेत्र में थाने के बाहर ही एक खनन व्यवसायी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब से अपराधी वांछित चल रहा था।अपराधी की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस महानिदेशक बिहार पटना ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। अपराधी इतना कुख्यात है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस ने एक विशेष कार्यबल दस्ता राज्य स्तर पर बनाया है।पूछताछ में बदमाश ने बताया कि वह 12वीं पास है। उसके गांव में उनके परिवार की रंजिश हो गई थी, जिसके कारण से उसके भाई और पिता की हत्या हो गई थी। उसने अपने पिता और भाई की हत्या में शामिल लोगों की सबसे पहले हत्या की। इसके बाद वह हत्या के लिए सुपारी लेने लगा।इसके साथ ही जनपद भोजपुर और पड़ोसी राज्य झारखंड में भी खनन के काम करने लगा। खनन के व्यवसाय में उसने कई लोगों की हत्या व हत्या करने का प्रयास किया। यही नहीं वह रंगदारी और फिरौती के लिए अपहरण भी करता था।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

थराली फायर सर्विस की तत्परता से टली बड़ी अग्नि दुर्घटना, दो लोग बचाए गए –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )ग्राम सैरा विजयपुर थाना थराली क्षेत्र में रात्रि को एक दुकान…

50 minutes ago

नारायणबगड़ के सनेड़ में करंट लगने से 28 वर्षीय युवती की मौत, गांव में पसरा मातम –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )नारायणबगड़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सनेड़ में बिजली का करंट लगने…

56 minutes ago

विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम से सटी पहाड़ियों में आग लगने से वन विभाग में हड़कंप –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम से सटी एक पहाड़ी…

1 hour ago

दीपावली पर आरएसएस कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों से की भेंट –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…

18 hours ago

फर्जी हस्ताक्षर कर चार कंपनियों से महिला को निदेशक पद से हटाने का आरोप, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार –

देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…

22 hours ago

दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर दून में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था –

देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…

24 hours ago