नशे के विरुद्ध अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए दून पुलिस ने तैयार की SOP – myuttarakhandnews.com

देहरादून : देहरादून में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और हालफिलहाल की घटनाओं को देखते हुए कानून व्यवस्था अर उठते सवालों से एसएसपी देहरादून ने पर प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया है ।उनके आदेशो पर SOP तैयार की गई है, जिसके तहत नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी रोकथाम हेतु थाना स्तर पर निम्न कार्यवाही की जाएगी :-
1- सभी थाना प्रभारियों द्वारा थाना स्तर पर सभी कर्मचारियों को नशे के विरुद्ध प्रभावित करवाई करने हेतु टॉस्क दिए जाएंगे तथा समय समय पर उनकी समीक्षा की जाएगी।
2- नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई में आम जन का सहयोग प्राप्त करने के लिए सभी थाना प्रभारी आगामी 15 दिनों के भीतर अपने अपने थाना क्षेत्रों में कम्युनिटी पुलिसिंग की अवधारणा के तहत मोहल्ले वार नशा निरोधक समितियों (N.S.S) का गठन करेंगे।
3- उक्त समिति में सामाजिक संगठनों के सदस्यों, क्षेत्र के जागरूक नागरिकों, स्वयं सेवी संगठनों के सदस्यों, स्कूल/कॉलेज/संस्थाओं के प्रशासनिक अधिकारियों/सक्रिय विद्यार्थियों, क्षेत्र की जागरूक महिलाओं व छात्राओं, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व अन्य सक्रिय सामाजिक सदस्यों को रखा जाये।
5- नशा निरोधक समिति (N.S.S) के सदस्यों के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अनैतिक क्रियाकलापों, अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों, नशे के आदि व्यक्तियों से संबंधित किसी भी सूचना से पुलिस को अवगत कराया जायेगा।
4- थाना स्तर पर गठित प्रत्येक नशा निरोधक समिति (N.S.S) का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जायेगा, जिसके माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा सके, साथ ही प्रत्येक नशा निरोधक समिति में 15 से 20 सदस्यों को नामित किया जायेगा।
5- नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने तथा इसमें आमजन मानस की सहभगिता को बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम के माध्यम से भी आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया जाएगा।
6- थाना स्तर पर गठित नशा निरोधक समिति (N.S.S) के माध्यम से पुलिस द्वारा की गई कार्रवाइयों की समीक्षा हेतु 15 दिवस में एक बार संबंधित थानाध्यक्ष, माह में एक बार संबंधित क्षेत्राधिकारी, प्रत्येक दो माह में एक बार संबंधित पुलिस अधीक्षक तथा प्रत्येक 03 माह में एक बार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नशा निरोधक समिति (N.S.S) के सदस्यों के साथ गोष्ठी की जाएगी, जिसमें नशा तस्करों के विरुद्ध की गई कार्यवाहियों की समीक्षा के साथ साथ नशे के विरुद्ध अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए समिति के सदस्यों द्वारा दिये गए सुझावो पर मंथन कर प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
बिग ब्रेकिंग :ऋषिकेश में जनहित मुद्दों पर आवाज़ उठाने वाले पत्रकार योगेश डिमरी पर हमला ! क्या उत्तराखंड में नहीं कोई कानून व्यवस्था ??

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

थराली फायर सर्विस की तत्परता से टली बड़ी अग्नि दुर्घटना, दो लोग बचाए गए –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )ग्राम सैरा विजयपुर थाना थराली क्षेत्र में रात्रि को एक दुकान…

1 hour ago

नारायणबगड़ के सनेड़ में करंट लगने से 28 वर्षीय युवती की मौत, गांव में पसरा मातम –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )नारायणबगड़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सनेड़ में बिजली का करंट लगने…

1 hour ago

विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम से सटी पहाड़ियों में आग लगने से वन विभाग में हड़कंप –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम से सटी एक पहाड़ी…

1 hour ago

दीपावली पर आरएसएस कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों से की भेंट –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…

18 hours ago

फर्जी हस्ताक्षर कर चार कंपनियों से महिला को निदेशक पद से हटाने का आरोप, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार –

देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…

22 hours ago

दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर दून में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था –

देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…

1 day ago